Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन'इमरजेंसी' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर आउट, कंगना का इंदिरा गांधी...

‘इमरजेंसी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर आउट, कंगना का इंदिरा गांधी लुक देख हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के लुक में देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, टीजर में कंगना हू-ब-हू इंदिरा गांधी की तरह ही दिखाई दे रही हैं।

जैसा कि फिल्म के नाम से जाहिर है कि फिल्म इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान लागू की गई इमरजेंसी पर आधारित है और कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

‘इमरजेंसी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में कंगना रनौत के इंदिरा गांधी की तरह ही छोटे सफेद बाल, चेहरे पर हल्की झुर्रियां नजर आ रही हैं। टीजर में कंगना कॉन्फिडेंट अंदाज में अपने दफ्तर में कुछ कागजात देख रही हैं। फिल्म का पोस्टर और टीजर देखकर लग रहा है कि कंगना ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

कंगना ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्टर और टीजर को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”इमरजेंसी का फर्स्ट लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण।”

इमरजेंसी का निर्देशन और लेखन खुद कंगना रनौत ने ही किया है जबकि वह रेणू पिट्टी के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। स्क्रीनप्ले और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular