प्रदीप पांडेय
गोंडा।
पीएम मोदी की बृद्ध मां हीराबेन का निधन बीते शुक्रवार को इलाज के दौरान अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। प्रधानमंत्री के मा के निधन से देश में शोक की लहर व्याप्त है। भाजपाइयों समेत अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा प्रधानमंत्री के मा के निधन के पश्चात शोक जताकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने का क्रम हर जगह चल रहा है। इसी क्रम में जिले के बीजेपी मंडल इटियाथोक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मा के निधन के पश्चात रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान बीजेपी मंडल अद्यक्ष सत्यब्रत ओझा समेत अन्य सभी ने पीएम के मा के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अद्यक्ष श्री ओझा ने कहा कि बेटे के लिए उसके मा से बड़ा और कोई नही होता है, मां उसकी पूरी दुनिया होती है। उन्होंने कहा कि मां का निधन बेटे के लिए बहुत बड़ा दुख होता है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। राहुल ओझा ने भी मा के प्रति अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ला, वैभव रस्तोगी, अरुण गौतम, करुणाशंकर ओझा, आलोक मिश्रा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
