इटावा (हि.स.)। जनपद में थाना ऊसराहार में तैनात थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ की रिश्वतखोरी की शिकायत दवा व्यापारी के द्वारा किये जाने पर एसएसपी आकाश तोमर ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर के दिया है।
पीड़ित व्यापारी प्रेमनारायण ने बताया कि उसकी ऊसराहार कस्बे में मेडिकल स्टोर की दुकान है। पिछले कुछ दिनों से उसका एक जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे निपटाने के एवज में थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ रिश्वत में दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रिश्वत न दे पाने पर थानाध्यक्ष दुकान पर आ जाते थे और दवाइया ले जाया करते थे। इस बात की शिकायत उन्होने आज तहसील दिवस में उपस्थित होकर एसएसपी आकाश तोमर ने की थी और रिश्वत मांगते हुए थाना प्रभारी का ऑडियो भी उन्हें सौंपा था। जिस पर एसएसपी ने जांच के बाद थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि आज ऊसराहार क्षेत्र के एक व्यापारी ने थाना प्रभारी गगन गौड़ के द्वारा दस हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह के द्वारा करवाई गयी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी गगन गौड़ को थाना से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होने कहा कि जनपद में समस्त पुलिस कर्मियों को चेतावनी भी दी गई है कि किसी प्रकार की रिश्वत या अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इटावा : रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
RELATED ARTICLES
