Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा : युवक की ईट से कूचकर हत्या

इटावा : युवक की ईट से कूचकर हत्या

इटावा (हि.स.)। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत सुंदरपुर मोड़ के पास सुनसान इलाके में 25 वर्षीय युवक की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। 
मृतक युवक रामबाबू प्रजापति के पिता मुकुट प्रजापति ने बताया कि वह थाना बसरेहर क्षेत्र के सराय ताड़ गांव के रहने वाले है। उनका पुत्र रामबाबू कुल्हड़ बनाने की फैक्ट्री में काम करता था।  रामबाबू  बीते मंगलवार शाम पांच बजे घर से आया था जिसके बाद वह रात में घर नहीं  पहुंचा था आज सुबह पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र की हत्या कर दी गयी है। उन्होने बताया कि उनकी व उनके पुत्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत सुंदरपुर मोड़ के पास सुनसान इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की जेब से मिले पर्स में आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त रामबाबू प्रजापति के नाम से हुई है। मृतक मिट्टी कुल्हड़ बनाने का काम करता था। हत्यारो ने युवक की शिनाख्त मिटाने के इरादे से चेहरे को ईट से कुचला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर हत्यारो को जेल भेज दिया जाएगा। 
 Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular