कानपुर (हि.स.)। कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान कानुपर महानगर के रावतपुर थाना क्षेत्र में हुए अश्लील डांस के आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शहर में धारा 144 लागू होने बावजूद अश्लील डांस के दौरान भारी भीड़ उमड़ी लेकिन रावतपुर पुलिस को इसकी भनक न लगी या फिर जानबूझ कर कार्यक्रम कराया गया।
रावतपुर के मसवानपुर के गोल मन्दिर में आस्था की आड़ में आयोजक ने बार बालाओं के ठुमके लगवाये। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के दौरान अश्लील गानों पर हुई फूहड़ता सामने खुलकर हुआ। लौंडिया लंदन से लाएंगे जैसे अश्लील गानों पर बार बाला ने अपने हुनर दिखाएं। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी।
कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान का बुधवार को बार बाला के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ है। इस सम्बन्ध में रावत पुलिस को भनक नहीं लग सकी कि इस तरह का भी आयोजन हुआ है। जबकि कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने धारा 144 लागू किया है। रावतपुर से वायरल हुए वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो पुलिस ऐसे किसी भी आयोजन से अनजान बनी हुई है।
राम बहादुर
