Saturday, February 14, 2026
Homeकानपुरआलू बुआई करने का अक्टूबर महीना सर्वोत्तम : डॉक्टर राम बटुक सिंह

आलू बुआई करने का अक्टूबर महीना सर्वोत्तम : डॉक्टर राम बटुक सिंह

कानपुर(हि.स.)। सब्जियों में आलू का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। आलू को सब्जियों का राजा कहा गया है। इसकी बुआई के लिए सबसे सर्वोत्तम महीना अक्टूबर है। यह जानकारी शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कल्याणपुर स्थित साग भाजी अनुभाग के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राम बटुक सिंह ने दी।

राम बटुक सिंह ने बताया कि आलू में बहुत ही अच्छी मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी हैं। आलू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल और विटामिंस आदि पाए जाते हैं। आलू में लगभग 79 प्रतिशत पानी तथा 17 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

डॉ. सिंह ने बताया कि सफेद आलू में विटामिन सी व पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। आलू का वैश्विक उत्पादन 356 मिलियन टन जबकि भारत में 45 मिलियन टन होता है। आलू की बुआई का सबसे उचित समय अक्टूबर का महीना होता है। इसके साथ ही किसानों को सलाह दी है कि बुआई के लिए आलू को कोल्ड स्टोर से एक-दो हफ्ते पहले निकाल कर बाहर रख लें तत्पश्चात बीजों को शोधित करने के उपरांत बुआई कर दें। जिससे रोग लगने की संभावना कम रहती है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अगेती प्रजाति आलू जैसे कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी ज्योति, कुफरी बाहर मध्यम प्रजातियां जैसे कुफरी सिंदूरी, कुफरी लालिमा एवं पछेती प्रजातियां जैसे कुफरी जवाहर एवं कुफरी बादशाह इत्यादि हैं। किसान वैज्ञानिक विधि से आलू की खेती करते हैं तो उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

राम बहादुर/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular