कानपुर (हि.स.)। रोज के जीवन कितना उपयोगी मिलेटस और स्वास्थ्य में उपयोगिता के साथ रागी, मक्का, ज्वार बाजरा कुटकी की उपयोगिता की जानकारी जड़ी बूटियों के विशेषज्ञ एवं आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के परामर्श दाता राजेश शुक्ला ने बुधवार को कानपुर देहात महोत्सव में जनमानस को दी। उन्होंने बताया कि जीवन शैली के बदलाव के साथ मिलेटस का उपयोग कर शुगर उच्च रक्तचाप,मोटापा,कब्ज हृदय रोग कब्ज मोटापा रोगों के साथ एनीमिया और अन्य रोगों से बचाव किया जा सकता है।
शिविर में ज्यादातर रोगियों के हड्डियों की समस्या और दर्द से बुजुर्ग और महिलाएं ग्रसित है ज्यादातर लोग कमर, रीढ़,घुटनों जोड़ो के दर्द के लिए विशेष कर शिविर हड्डियों की जांच के लिए निशुल्क बीएमडी मशीन द्वारा कर तुरंत आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा परामर्श देकर आम जनमानस को लाभान्वित किया जायेगा।
शिविर में सबसे अधिक रोगी शुगर,थायराइड,मोटापा,चर्म रोग कफ खांसी,श्वास जोड़ों के दर्द,रीढ़,कमर दर्द के साथ बवासीर,कब्ज,पेट की समस्या, के रोगी आए। नोवा ग्रेस अस्पताल की तरफ इस शुगर बीपी की जांच की गई।
देहात महोत्सव माती मुख्यालय इको गार्डन में आयुर्वेद चिकित्सको एवं पांडेय आयुर्वेदा के सहयोग से निरंतर चले रहे आयुर्वेद निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज भी जारी रहा। शिविर में उपस्थित वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर मनीष यादव डॉक्टर सिद्धार्थ मित्तल,डॉक्टर सुधीर पांडेय ,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी,डॉक्टर जे पी पांडेय ने रोगों के अनुसार परामर्श आम जनमानस को दिया।
विशेषज्ञ ने बताया यह शिविर निरंतर 12 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा और रोगों के अनुसार रोज वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा समस्त रोगों में परामर्श देते रहेंगे। इस अवसर पर मोहित यादव , दीपक, कमलेश ,विमलेश,वैभव,सूरज पांडेय,सुरजीत पाल अनिल द्विवेदी ने सहयोग किया।
राम बहादुर
