लखनऊ(हि.स.)। राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की ओर से पके हुए आम की उम्दा पैकजिंग की व्यवस्था करायी जा रही है। इसके लिए परिषद के अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। परिषद से जुड़े कर्मचारी इस कार्य में जुटे हैं।
लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थित राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद में आम के बड़े बगीचों को चलाने वाले लोगों को आम पकने के साथ ही उसके रखरखाव को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहा है, जिससे पके हुए सुंदर आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकें। इसके साथ ही उम्दा पैकजिंग के लिए मण्डी परिषद सक्रिय रूप से किसानों को सहयोग कर रहा है।
मलिहाबाद का क्षेत्र आम के पैदावार के लिए जाना जाता है। यहां वर्ष के छह माह आम के पैदावार के लिए बगीचों में किसान मेहनत करते हैं। बगीचों की व्यवस्था बनाने के बाद आम को बचाते हुए जुलाई माह तक पके हुए आम उतारे जाते हैं तो उसे सुरक्षित रखरखाव के साथ राज्य कृषि उत्पादन कृषि परिषद के अधिकारियों की देखरेख में व्यवस्थित कराया जाता है।
राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद बीच बीच में तमाम किसानों को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करता रहता है। आम के बगीचों में किसानी करने वाले किसानों को भी इसी क्रम में परिषद जागरूक करने का कार्य करता है।
शरद
