लखनऊ(हि. स.)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश संगठन में पांच प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
आम आदमी पार्टी में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी में सीवाईएसएस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे बनाए गए। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना नियुक्त हुए।
महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक बार फिर से नीलम यादव के नाम का ही चयन किया गया। आम आदमी पार्टी में नीलम यादव के मुकाबले दूसरी महिला नेता नहीं मिली जो सड़क पर उतरकर संघर्ष कर पार्टी को खड़ा करने का जज्बा रखती हो। नीलम के नाम पर मोहर लगने के साथ ही उत्तर प्रदेश की इकाई गठन में अन्य चेहरों को लेकर स्थितियां साफ हो गई हैं। माना जा रहा है कि 07 दिनों के भीतर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की इकाई घोषित करेगी।
शरद
