लखनऊ (हि.स.)। अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जुड़े आबकारी केस में दो बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भले ही सीबीआई हस्तक्षेप के पीछे राजनीति हो, लेकिन केजरीवाल को इस बात पर स्थिति अवश्य स्पष्ट करनी पड़ेगी कि मनीष सिसोदिया के अधीन आबकारी विभाग ने जीएनसीटीडी एक्ट 1991 तथा अन्य नियमों के विपरीत जा कर उपराज्यपाल की अनुमति के बिना लाइसेंसी शराब विक्रेताओं को 144.36 करोड़ लाइसेंस शुल्क क्यों माफ किया।
इसी प्रकार उन्हें यह भी बताना चाहिए कि एयरपोर्ट जोन के लाइसेंसी को एनओसी नहीं मिलने पर दिल्ली आबकारी नियमावली 2010 के नियम 48(11) (बी) के विपरीत 30 करोड़ का अर्नेस्ट मनी क्यों वापस किया गया। अमिताभ ने कहा कि श्री केजरीवाल इन दोनों बिन्दुओं पर चुप है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
दीपक
