Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआप सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकने से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया...

आप सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकने से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय लखनऊ में एकत्रित होकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक हटाया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी तरह गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा में आप कार्यकर्ताओं ने छुटपुट प्रदर्शन किया। 
लखनऊ मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें अपने नेता पर स्याही फेंकने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्यवाही चाहिए एवं किसी भी स्थिति में आगे किसी प्रकार का हमला ना हो, इसकी सुनिश्चिती भी चाहिए।
गौरतलब है कि हाथरस की घटना में पीड़ित परिवार से सोमवार को मिलने गए राज्यसभा सांसद एवं आप नेता संजय सिंह को मीडिया से बातचीत के दौरान एक व्यक्ति का आक्रोश झेलना पड़ा था। उस व्यक्ति ने संजय सिंह पर स्याही फेंक दी थी, जिससे आप कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular