Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश‘आप’ के विधायक को रात्रि में सरकारी गेस्ट हाउस से जिला प्रशासन...

‘आप’ के विधायक को रात्रि में सरकारी गेस्ट हाउस से जिला प्रशासन ने निकाला बाहर

– योगी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का लगाया आरोप
उन्नाव (हि.स.)। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत के लिए छोटे शहरों की ओर भी रुख कर चुकी है। बीते कई माह से संजय सिंह राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी लखनऊ में कई बार प्रेस वार्ता कर सरकार की कमियों को उजागर करते रहे हैं। उन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कई मुकदमे भी किए हैं। 
बीते दिनों देश की राजधानी लखनऊ में नई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी शिक्षा की हालत जानने के लिए प्राथमिक स्कूलों की ओर रुख किया था जिस पर प्रशासन ने उन्हें स्कूल नहीं जाने दिया। इसी क्रम में बीते दिन आम आदमी पार्टी के दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा से विधायक राजेश ऋषि भी जनपद में कई जगह भ्रमण करते हैं लेकिन जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगती है रात को 12:00 बजे विधायक को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है और गेस्ट हाउस पर ताला जड़ दिया जाता है।
जानकारी के अनुसार बीते दिन उन्नाव संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए दिल्ली से विधायक राजेश ऋषि भगवंत नगर विधानसभा में पार्टी की जगह बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा करते हैं। इस दौरान भगवंत नगर विधानसभा में सरकारी अस्पताल में हो रही अनियमितता को भी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से शेयर किया था।

भगवंतनगर में उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया था। जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिला प्रशासन को जैसे ही उनके क्षेत्र भ्रमण की जानकारी मिली वैसे ही हरकत में आए जिला प्रशासन ने रात्रि को 12:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से उनको बाहर का रास्ता दिखाया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद था। विधायक ने रात्रि 12:00 बजे हुए इस प्रकरण को लेकर योगी सरकार की तानाशाही को जमकर कोसा। 

उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बरती जा रही अनियमितता को पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि भगवंत नगर के अस्पताल का बुरा हाल है डॉक्टर नहीं आते। यहां डॉक्टर का काम ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट करते हैं, सड़क जर्जर हैं और स्वास्थ्य सेवाएं भी जर्जर हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे घटनाक्रम पर रोष जताया है। और सरकार के इस कदम की तीव्र भर्त्सना भी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular