Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलआदित्य ठाकरे बुधवार को करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

आदित्य ठाकरे बुधवार को करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

– तैयारियों के लिए अयोध्या में कैम्प कर रहे सांसद संजय राउत

अयोध्या (हि.स.)। श्री रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे 15 जून को 1200 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या आ रहे हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को पंचशील होटल में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसी जानकारी मिली है कि आदित्य महाराष्ट्र से ट्रेन से आ रहे है। वे 1200 शिवसैनिक के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। सभी के रुकने के व्यवस्था के लिए होटल धर्मशाला बुक करा दी गई है।

सांसद संजय राउत ने सरयू तट का निरीक्षण करने के बाद बताया कि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे का सुबह 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर आगमन होगा। दोपहर 1:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। 3:30 बजे एक प्रेसवार्ता करने के बाद नगर कोतवाली के रामनगर स्थित इस्कान मन्दिर में दर्शन करने जाएंगे। शाम 5:30 बजे रामलला व बजरंगबली का दर्शन करेंगे। शाम को नया घाट स्थित सरयू आरती में शामिल होने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular