Thursday, March 5, 2026
Homeअन्यआज साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां देखा जा...

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां देखा जा सकेगा

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज बुद्ध पूर्णिमा (26 मई 2021) की दोपहर लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, अटलांटिक, और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ वक्त के लिए दिखेगा।

भारत में चंद्रोदय के बाद ग्रहण के आंशिक चरण की समाप्ति कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात यास के कारण ग्रहण दिखने की संभावना कम है।

चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण भारत में दोपहर करीब 03 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर साम 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की इस खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जाता है। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल-नारंगी रंग का नजर आता है। आपको बता दें कि 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है।

भारत के किन शहरों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण-अगरतला, कोलकाता, चेरापूंजी, कूचबिहार, इम्फाल, ईटानगर, गुवाहाटी, मालदा, कोहिमा, लुमडिंग, पुरी, सिलचर और दीघा में आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आ सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular