Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: सपा नेता और 12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा: सपा नेता और 12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा (हि.स.)। शाहगंज के न्यू ख्वासपुरा स्थित कब्रिस्तान में बाइक को लेकर एक युवक से विवाद हुआ था । जिसके बाद सपा नेता ने अपने अन्य साथियों समेत फावड़े से युवक को लहूलुहान कर दिया था। सपा नेता और अन्य बारह के खिलाफ शाहगंज थाने में जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

आगरा के शाहगंज थाने में सपा नेता और उसके अन्य 12 साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना 18 मार्च की है जब न्यू ख्वासपुरा शिव नगर निवासी अब्दुल यामीन अपने पुत्र जावेद के साथ कब्रिस्तान गया हुआ था। अब्दुल यामीन ने पास में ही अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। उसी दौरान वहां सपा नेता वहां अपने साथियों संग आ गया और बाइक को गिरा दिया। जिसका विरोध करने पर सपा नेता ने अब्दुल यामीन और उसके बेटे पर हमला कर दिया और अब्दुल यामीन को फावड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अब्दुल यामीन की तहरीर पर सपा नेता और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular