Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में जिंदा जली युवती, पति बचाने का करता...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में जिंदा जली युवती, पति बचाने का करता रहा प्रयास

आगरा (हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। चलती कार में आग लगने से एक 26 वर्षीय नवविवाहित युवती जिंदा जल गई। युवती का पति कार का सेंटर लॉक फेल होने की वजह से उसे बचा नहीं सका, उसे बचाने के प्रयास में खुद भी बुरी तरह झुलस गया। जिसे घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन आगरा पहुंच गए। 

 सीओ फतेहाबाद ने बतया कि लखनऊ के मोहनलाल गंज निवासी विकास पुत्र मुन्नालाल यादव की दो दिसंबर को लखनऊ के ही कलिया खेड़ा निवासी हरनाथ की 26 वर्षीय पुत्री रीमा से शादी हुई थी। बुधवार को वे घर से मथुरा वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने आए थे। बुधवार रात को वे मथुरा में ही रुक गए। गुरुवार रात को वे दर्शन करने के बाद वे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से लखनऊ लौट रहे थे। विकास कार चला रहा था, रीमा उनके बराबर वाली सीट पर बैठी थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। इसके बाद सेंट्रल लाक सिस्टम फेल हो गया। विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। मगर, वह नहीं बचा पाया। 
 ऐसे में उसने पुलिस को काल करके सूचना दे दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था। पुलिस ने विकास को अस्पताल पहुंचा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular