Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में रेल रोको आंदोलन, बेअसर

आगरा में रेल रोको आंदोलन, बेअसर

आगरा (हि.स)। किसान संगठनों का सोमवार को रेल रोको आंदोलन बेअसर नजर आया। सुबह से ही आगरा के सभी स्टेशनों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। आरपीएफ, जीआरपी ने संयुक्त रुप से सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा, ताकि लोगों को आंदोलन की वजह से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

किसान नेताओं के आह्वान पर आंदोलन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट नजर आया। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा मंडी स्टेशन पर पुलिस की मुस्तैदी मजबूती से रही। स्टेशन पर आने वालों की जांच पड़ताल करते हुआ प्रशासन नजर आया।

किसान नेताओं के रेल रोको आंदोलन को लेकर आगरा में जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट रही। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन का ताजनगरी में सुबह से कोई असर नहीं है। रेल यातायात सुचारू है। मोर्चा के ऐलान के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत जीआरपी और आरपीएफ सुबह से ही अलर्ट पर है। रेलवे स्टेशन के आसपास ही नहीं ट्रैक के आसपास भी फोर्स तैनात है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई भी ट्रैक रोकने की घटना सामने नहीं आयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular