आगरा(हि.स.)| भारतीय किसान यूनियन(भानू) के पदाधिकारी दर्जनों की तादाद में रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रहनकला टोल प्लाजा पर पहुंचे है| कृषि अध्यादेश व किसानों को दिल्ली से जाने से रोकने के विरोध में विशाल धरना दे रहे हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए कृषि अध्यादेशों को वापस लेने की मांग कर रहे है| मौके पर थाना पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई है|
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव का कहना है कि सरकार किसानों के लिए लाए इन तीनों अध्यादेशओं को वापस ले| यह पूरी तरह किसान विरोधी हैं| इससे सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा होगा| और किसानों की स्थिति पहले से भी दयनीय हो जाएगी| सरकार किसानों पर तानाशाही का रवैया अपना रही है| अगर ऐसा ना होता तो उन्हें दिल्ली जाने से रोका नहीं जाता| आज का हमारा प्रदर्शन किसानों के साथ की गई बर्बरता और कृषि अध्यादेशों के विरोध में किया जा रहा है| भारतीय किसान यूनियन किसानों के साथ खड़ी है| अगर जरूरत पड़ी तो यूनियन का एक-एक पदाधिकारी एक्सप्रेस वे को जाम कर देगा| हमारा यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे देती है|
आगरा :किसान यूनियन का लखनऊ एक्सप्रेस वे पर धरना
RELATED ARTICLES
