Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास...

आगरा : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया

आगरा (हि.स.)। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसके दोनों हाथ और सिर के बाल झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसकी आग बुझाई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 

थाना कमलानगर थाना क्षेत्र में रहने वाला अमित कुशवाहा गुरुवार को अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। लेकिन पुलिसियां कार्रवाई न होने से आहत युवक ने अपने ऊपर केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को बचा लिया है। पीड़ित के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते थे। इसको लेकर उसने चौकी से लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। 


Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular