Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईटीआई छात्र बन गया 15 हजार इनामी गैंगस्टर

आईटीआई छात्र बन गया 15 हजार इनामी गैंगस्टर

– गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

– पिता की मौत के बाद गलत संगत में पड़ बना अपराधी

गोरखपुर (हि.स.)। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने शनिवार को बताया कि गीडा पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 23 से बोक्टा डिहवा निवासी गैंगस्टर के आरोपी हिमांशु साहनी को अरेस्ट कर लिया। हिमांशु 2021 से ही गैंगस्टर का केस दर्ज होने के बाद से ही फरार था। उस पर 15 हजार का इनाम था।

वह अपने साथियों के साथ मिलकर हाइवे किनारे रात में खड़े होने वाले ट्रकों का तिरपाल काटकर सामान चोरी करता था। इतना ही नहीं, शराब, गांजा आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करना उसकी आदत में शुमार हो गया। धीरे-धीरे वह गैंग लीडर बन गया। अब उसका अपना एक गैंग है, जिसमें कई सदस्य हैं। इस गैंग के अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं।

क्या बोला आरोपी

पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गैंगस्टर हिमांशु ने बताया कि उसने बस्ती निवासी अपने मामा के यहां रहकर डीजल मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई किया है। उसके पिता अशोक साहनी की वर्ष 2012 मेें मौत हो गई। घर की जिम्मेदारी उस पर आ गई। जिसके बाद वह डेढ़ साल तक कार के शोरूम आरकेबीके में नौकरी किया। इस बीच 2017 में वह गांव के ही कुछ लोगों के गलत संगत में फंस गया और चोरी करने लगा। वर्ष 2018 में उसकी मां की भी मौत हो गई। जिसके बाद उसकी बहन की जिम्मेदारी उस पर आ गई। वह तस्करी आदि करने लगा। जिसके बाद उसे दो बार जेल भी जाना पड़ा। हिमांशु ने बताया कि वह इधर एक साल से जब से गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ चोरी सहित अन्य गलत काम छोड़ चुका है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular