Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईआरसीटीसी गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आसान हुई पंच तख्त की...

आईआरसीटीसी गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आसान हुई पंच तख्त की यात्रा : औलख

-उ.प्र. सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद और रामपुर स्टेशन पर की प्रेस वार्ता

-गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 10 रात्रि एवं 11 दिनों के लिए आयोजित की जा रही हैं पंच तख्त की यात्रा

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद और रामपुर स्टेशन पर की प्रेस वार्ता करके आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली गाड़ी “गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन” की पूर्ण जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में बलदेव सिंह औलख ने कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली गाड़ी “गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन” की जानकारी निम्न प्रकार उपलब्ध करते हुए बताया कि इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए शुरू की पंच तख्त की यात्रा गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 10 रात्रि एवं 11 दिनों के लिये पंच तख्त की यात्रा आयोजित की जा रही है।

इस अवधि में इस ट्रेन में उतरने-चढ़ने के स्टेशन लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर तथा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन कवर किए गए। गंतव्य आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए- खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर मे श्री अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर, भटिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ मे तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब एवं पटना मे गुरुद्वारा श्री हरमंदिरजी साहिब।

सुविधायें-

इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ एसी, नान एसी होटल में रुकने एवं एसी, नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अलावा आईआरसीटीसी के मुख क्षेत्र प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular