Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआइसोलेशन में भर्ती कोरोना संक्रमित कैरम खेल बिता रहे समय

आइसोलेशन में भर्ती कोरोना संक्रमित कैरम खेल बिता रहे समय

मीरजापुर। कमरे के बीच कैद होने से परेशान न हों, इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अस्पताल में उन्हें देश-दुनिया की खबरों को जानने के लिए अखबार पहुंचाया जा रहा है। साथ ही खेलने के लिए कैरम, लूडो आदि की सुविधा है।

देखा जा रहा था कि कोरोना वायरस की चपेट में आने पर संक्रमित अस्पताल में भर्ती होने के नाम पर डर जाते थे। उन्हें लगता था कि लॉकडाउन के दौरान घर पर तो रह नहीं पा रहे थे। ऐसे में अस्पताल के एक कमरे में कैसे रह पाएंगे। क्वारंटाइन के चौदह दिन तो उनके लिए कैद होने जैसा होगा। इससे वे डिप्रेशन में भी आ गए थे। कई संक्रमित तो आइसोलेशन होने की सूचना पर फरार भी हो गए थे और कई हंगामा भी कर चुके हैं। 
इसको देखते हुए शासन ने प्रशासन से संक्रमितों को अखबार व मनोरंजन के साधन मुहैया कराने का निर्देश दिया। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने यह सुविधा उपलब्ध करा दी। मनोरंजन के साधन मिलने पर संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में कैरम व लूडो खेलकर समय बिताते नजर आए।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त 

RELATED ARTICLES

Most Popular