Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंदोलनरत किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के गेट पर निकाला भैंस का दूध...

आंदोलनरत किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के गेट पर निकाला भैंस का दूध और बनाई चाय

– दो बजे तक अधिकारियों को अंदर घुसने नहीं दिया

गौतमबुद्धनगर (हि.स.) । पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के गेट पर भैंसों का दूध निकाला और चाय बनाकर पी। इतना ही नहीं आक्रोशित किसानों ने दो बजे तक अधिकारियों को कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया, जिसे लेकर किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद किसानों ने प्राधिकरण का एक गेट खोलकर अधिकारियों को अंदर जाने दिया था।

पिछले तीन महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण के बाहर आंदोलन कर रहे हैं। जिसके चलते प्राधिकरण के गेट के बाहर किसानों ने आज भैंस बांध दी और भैंस का दूध निकालकर उसकी चाय बना कर पी। किसानों ने प्राधिकरण के अंदर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को प्रवेश नहीं करने दिया।

सूचना पर डीसीपी राजेश एस, एडीसीपी रणविजय सिंह, एसीपी अंकित शर्मा और एसीपी रजनीश वर्मा समेत 5 थानों की पुलिस प्राधिकरण पहुंची। एडीसीपी ने किसानों को चेतावनी देते हुए प्राधिकरण से गेट के सामने से हटने और एक तरफ बैठने के लिए कहा। जिसके बाद किसान आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ उनकी नोक-झाेंक भी हुई।

पुलिस अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि विकास मंत्रालय की ओर से जो दस्तावेज मांगे हैं, उन्हें देने हैं। जिसके बाद किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों के वाहन जाने वाले गेट को खोल दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने दोपहर के 2 बजे के बाद कार्यालय में प्रवेश किया।

किसान नेता सुखबीर खलीफा का कहना है कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, वह किसी भी कीमत पर प्राधिकरण में काम नहीं होने देंगे। अगर प्राधिकरण में कोई कार्य होगा तो वह सिर्फ किसानों की समस्याओं का होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular