अहमदाबाद (हि.स.)। अहमदाबाद के वटवा में एक प्लास्टिक की फैक्टरी में गुरुवार देर रात बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।जानकारी के मुताबिक वटवा जीआईडीसी फेज-4 की मरुंधर प्लास्टिक पैकेजिंग में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि इलाके में चारों ओर धुंआ ही धुंआ हो गया है। सूचना पर पहुंची अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की 36 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत की जानकारी नहीं मिली है। बताया जाता है कि रासायनिक प्रक्रिया के चलते आग फैल रही है। इसके मद्देनजर पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। आग की लपटें आगे से एक किलोमीटर दूर दिखाई दे रही थीं।
अहमदाबाद : वटवा में एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग
RELATED ARTICLES
