Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअसलहा के साथ युवक ने फोटो वाॅयरल किया, पुलिस तलाश में जुटी

असलहा के साथ युवक ने फोटो वाॅयरल किया, पुलिस तलाश में जुटी

औरैया (हि.स.)। सहायल थाना क्षेत्र गांव के एक युवक को फेसबुक पर असलहा के साथ फोटो डालना भारी पड़ गया। असलहा के साथ फोटो डालकर लिखा है कि नाम तो सुना ही होगा दद्दू यादव जी।अलग अलग पोस्ट पर अलग-अलग भौकाली डायलॉग लिखे हैं। पोस्ट वायरल होते ही अब पुलिस पीछे पड़ी है। युवक घर से फरार है। तलाशने के लिए अब दो टीमें गठित की गई हैं।

सहायल के गांव पुरवा कुडरी निवासी दद्दू यादव ने फेसबुक पर सोमवार की रात फेसबुक पर असलहा के साथ कई पोस्ट भौकाली डायलॉग के साथ पोस्ट की। एक पोस्ट पर रिवाल्वर के साथ फोटो डाली है, जिसमें उसने लिखा है। दद्दू यादव जी नाम तो सुना ही होगा। असलहा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की लाइसेंसी रिवॉल्वर लग रही है।

जब कुछ लोगों ने पोस्ट देखी तो उसे वायरल कर दिया। प्रदर्शन करके भय बनाने को असलहा प्रदर्शन की फोटो वायरल होते ही पुलिस भी सतर्क हुई। सीओ सुरेंद्र नाथ ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद सहायल थाना निरीक्षक गुंजन सिंह ने दो टीमें गिरफ्तार करने को लगाई। अब युवक घर से फरार है पुलिस गिरफ्तारी की दबिश दे रही है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि ये लाइसेंसी रिवाल्वर किसकी है। लाइसेंस धारक का पता लगाकर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular