Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंध के चक्कर में इकराम की हुई हत्या, छत पर मिला...

अवैध संबंध के चक्कर में इकराम की हुई हत्या, छत पर मिला था शव

वाराणसी (हि.स.)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमलगढहा मोहल्ले में मकान के दूसरे तल की छत पर मो.इकराम नाम के युवक की हत्या मामले का पर्दाफाश गुरुवार को क्षेत्रीय पुलिस ने कर दिया। जैतपुरा थाने में गिरफ्तार हत्यारोपी नुरूल हसन उर्फ टेंगर उर्फ बाबू कुरैशी को मीडिया के सामने पेश किया गया। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने वारदात की जड़ में अवैध संबंध रहा। हत्यारोपी ने इकराम को अपने पत्नी के साथ सोते हुए देख लिया था।

आरोपी ने बताया कि वह दुल्हीपुर थाना मुगलसराय चंदौली में मांस बेचने का काम करता है। 26 जनवरी को वह अपने घर कमलगढ़हा पर ही था। रात्रि लगभग 8 बजे पत्नी व बच्चे बल्लू, आहिल व यश के साथ भोजन करने के बाद रात 11 से 11.15 बजे के बीच पान पत्ता खाने बाहर छोहरा स्थित पान की दुकान पर गया। थोड़ी देर बाद पान खाकर जब वह अपने घर के पीछे वाले दरवाजे से घर के अंदर आया तो चाचा के छत पर कुछ आवाज सुनाई दी, तब सीढ़ी चढ़कर चाचा के छत पर गया तो देखा कि इकराम मेरी पत्नी के साथ सोया था और आपस में दोनों बात कर रहे थे। जब मैंने उससे पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे तो इकराम ने कहा कि मेरा इनसे पहले से सम्बन्ध है। फिर मैं अपना आपा खो बैठा और उसे धक्का दिया, वह गिर गया, तब उसके गले में जो लुंगी थी, उसी से उसका गला दबा कर मार डाला। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में जैतपुरा प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय,हेड कांस्टेबल दिलशाद खां, कांस्टेबल सुदीश शर्मा, कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे।आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular