Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअवैध प्लाॅटिंग को चिह्नित कर खाली कराएं अधिकारी : डॉ.रोशन जैकब

अवैध प्लाॅटिंग को चिह्नित कर खाली कराएं अधिकारी : डॉ.रोशन जैकब

लखनऊ (हि.स.)। मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब ने मोहनलालगंज के तहसील के ग्राम सभा -उत्तर गांव, साथ में लगे हुए क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर अवैध प्लाटिंग को लेकर औचक निरीक्षण किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि जो भी अवैध प्लॉटिंग चल रहे हैं, उसे चिह्नित करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही अगर राजस्व कर्मियों व अधिकारियों की संलिप्तता या लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जितनी भी भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है, उन सभी भूमि का धारा 143/80 है कि नहीं यह सुनिश्चित करा लिया जाए। साथ ही जिला पंचायत से नक्शा पास है कि नहीं,यह भी सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जो अवैध प्लाॅटिंग/अनधिकृत कॉलोनियां चिन्हित हैं, उसके खिलाफ एक हफ्ते में धवस्तीकरण की कार्यवाही करें

मण्डलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जो भी अवैध प्लाॅटिंग की रजिस्ट्री करायी गयी है, यह भी सुनिश्चित करा लें कि रजिस्ट्री स्टांप शुल्क पूरा लगा है कि नहीं । अगर नहीं लगा है तो स्टांप कमी का मुकदमा संबंधित के खिलाफ दर्ज किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हनुमान मौर्या मोहनलालगंज, लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular