Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवशेष आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ई लॉटरी के तीन चरणों में होगा

अवशेष आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ई लॉटरी के तीन चरणों में होगा

लखनऊ(हि. स.)। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने कहा कि नवीनीकरण से अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के तीन चरणों में होगा संपादित किया जायेगा। ई-लाटरी का प्रथम चरण- 20 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 तक, द्वितीय चरण- 06 मार्च, 2023 से 14 मार्च, .2023 तक तथा तृतीय चरण- 21 मार्च, 2023 से 28 मार्च, 2023 तक सम्पन्न होगा। वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति में शासन द्वारा फुटकर दुकानों का सर्वप्रथम नवीनीकरण किये जाने का प्राविधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि दुकानों के नवीनीकरण हेतु प्रार्थना-पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अवधि 03 फरवरी, 2023 से 06 फरवरी, 2023 तक थी। इस अवधि में अनुज्ञापियों द्वारा गतवर्षो की तुलना में अधिक उत्साह से प्रतिभाग करते हुए अपनी दुकानों के नवीनीकरण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। वर्ष 2023-24 हेतु कुल 29522 देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग की दुकानों सहित मॉडल शॉप का व्यवस्थापन किया जाना था, जिनमें से कुल 27497 दुकानों के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार वर्ष 2023-24 में नवीनीकृत दुकानों का प्रतिशत 93.14 प्राप्त किया गया है जबकि यह प्रतिशत वर्ष 2020-21 में 83.90, वर्ष 2021-22 में 91.5 और वर्ष 2022-23 में 90.63 था। इस प्रकार विभाग द्वारा नवीनीकरण के प्राप्त प्रतिशत में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular