Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवध विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ी

अवध विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ी

अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 सितम्बर तक कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 28 सितम्बर,  कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी आवेदन फाॅर्म 30 सितम्बर तक सबमिट कर सकते है। 
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के दृटिगत परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी 27 सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन और 30 सितम्बर तक ऑनलाइन फाॅर्म सबमिट कर सकते हैं। परास्नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक साइट एवं www.rmlauentrance.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular