अलीगढ़ । जनसुनवाई में बेहतरी लाने एवं ट्रैफिक चालान व अन्य एप्प के प्रचलन में बढ़ोत्तरी लाने आदि के संबंध में सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एवं आम जनमानस के प्रति सीधे शुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु डाटा पैकेज सहित सिम कार्ड आवंटित किए गए ।इस नई व्यवस्था के बाद यदि कोई दरोगा किसी चौकी से स्थानांतरित भी होता है तो उसका चौकी का ( सी यू जी ) मोबाइल नंबर वही रहेगा और नवागत चौकी इंचार्ज को हस्तगत होगा।24 घंटे में उपलब्ध ( सी यू जी ) मोबाइल नंबर को आवंटित करने एवं प्रत्येक दशा में मंगलवार दिनांक 06.04.21 तक एक्टिव करने के आदेश जारी किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त नंबरों को सार्वजनिक स्थलों जैसे चौकी थाना बस अड्डा आदि पर भी सार्वजनिक करने के आदेश दिए गए हैं ताकि आकस्मिक स्थितियों में लोग सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकें।
चुनावी हैल्प डेस्क का नम्बर जारी
एसएसपी ने चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव हेल्पलाइन नम्बर 9528031331 किया जारी आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2021 को लेकर अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव हेल्पलाइन नम्बर 9528031331 जारी किया है।चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियो की धरपकड़ के लिए चुनाव हेल्प लाइन जारी की गई है ,जो कि 24 घंटे सक्रिय रहेगी । एसएसपी ने बताया की आम जनता चुनाव हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना दे सकते है । साथ ही चुनाव में किसी भी तरह के प्रलोभन जैसे शराब बांटने वाले, डराने धमकाने या मतदान करने से रोकने वालो की सूचना दे सकेंगे ।
अलीगढ़ : प्रत्येक चौकी इंचार्ज को किया सीयूजी मोबाइल नंबर आवंटित
RELATED ARTICLES
