Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनअर्जुन कपूर ने जन्मदिन पर लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ की...

अर्जुन कपूर ने जन्मदिन पर लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ की जमकर मस्ती

अर्जुन कपूर ने बीते दिन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया । वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका ने लिखा-‘संडे है और बर्थडे भी है, ब्रंच तो बनता है।’

मलाइका ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें से एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा फ्रेंच फ्राइज खाती हुईं नजर आ रही हैं तो अर्जुन कपूर बर्गर खा रहे हैं। वहीं एक वीडियो में दोनों एक -दूसरे को अपने हाथों से खिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने लाइव म्यूजिक का भी मजा लिया।

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अर्जुन-मलाइका बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक हैं।दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular