Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : शराब के नशे में युवक ने पु‎लिस को मं‎दिर में...

अयोध्या : शराब के नशे में युवक ने पु‎लिस को मं‎दिर में बम होने की दी सूचना, ‎गिरफ्तार

अयोध्या । शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने हनुमानगढ़ी मं‎दिर में बम लगाने की स्थानीय पुलिस को फोन करके सूचना दी। इस सूचना पर पु‎लिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच मं‎दिर प‎रिसर खाली करवाया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली। वहां कुछ नहीं मिला। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडे ने बताया पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 112 पर रात 9 बजे युवक ने फोन ‎किया। फैजाबाद शहर के बाहरी इलाके सादत गंज में यह मंदिर फैजाबाद छावनी के प्रवेश द्वार के निकट स्थित है। अ‎धिकारी ने बताया ‎कि सूचना ‎मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मंदिर परिसर को खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। साथ ही मंदिर को तुरंत खाली करवाया गया और बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली। ले‎किन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई गई।
पांडे ने बताया ‎कि फोन करने वाले व्य‎‎क्ति की पहचान अनिल कुमार के तौर पर हुई है। वह मूलत: कानपुर का है और फैजाबाद में रहता है। पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शराब के नशे में था और उसने स्वीकार किया कि फर्जी कॉल उसने ही किया था। अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular