Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या मेडिकल कॉलेज : तत्कालीन यूनिट इंचार्ज पर भ्रष्टाचार में मुकदमा दर्ज...

अयोध्या मेडिकल कॉलेज : तत्कालीन यूनिट इंचार्ज पर भ्रष्टाचार में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपित तत्कालीन यूनिट इंचार्ज, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल) अयोध्यांचल अयोध्या के विरुद्ध धारा 7/13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराकर आरोपों की गहन विवेचना किए जाने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही प्रकरण में मुख्यमंत्री ने तत्कालीन महाप्रबंधक, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, अयोध्यांचल अयोध्या व अन्य के विरुद्ध विवेचना के दौरान वैज्ञानिक, अभिलेखीय साक्ष्य संकलित करते हुए कार्यवाही की संस्तुति दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज के निर्माण में भ्रष्टाचार व अनियमितता बरतने के आरोप में यूपीआरएनएनएल के अयोध्या अंचल के महाप्रबंधक यतेंद्र कुमार को निलम्बित कर दिया था। उनके खिलाफ एसआईटी जांच भी शुरू कर दी गई थी। जबकि शिकायत आने के बाद परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार को भी निलम्बित कर दिया गया था। मामले में महाप्रबंधक के खिलाफ तमाम ऑडियो-वीडियो सबूतों के साथ सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत हुई थी। इसके बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular