Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल अयोध्या में ईद की नमाज सकुशल संपन्न, मुस्तैद रही पुलिस

 अयोध्या में ईद की नमाज सकुशल संपन्न, मुस्तैद रही पुलिस

अयोध्या (हि.स.)। जनपद में ईद की नमाज शनिवार को सभी ईदगाहों पर अदा की गई। शहर के सिविल लाइन स्थित ईदगाह में ईद की नमाज संपन्न कराने को जिला व पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए थे। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की बधाई दी।

ईदगाह स्थल पर नगर निगम ने स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था की थी। इस मौके पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार अपने टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। ईद की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। जिले में नमाज से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर लिया गया था। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने जनपद में सभी से सौहार्द से ईद का त्यौहार मनाए जाने की अपील करते हुए बधाई दी।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular