Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : मुख्य सचिव व डीजीपी ने श्रीरामलला के किए दर्शन

अयोध्या : मुख्य सचिव व डीजीपी ने श्रीरामलला के किए दर्शन

अयोध्या (हि.स.)। मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने गुरुवार को श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारी ने निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल का निरीक्षण किया।

आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या विकास के पायदान पर चढ़ रहा है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में यहां चार्टड प्लेन उतरेंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। कहा कि आस्था का केंद्र होने के नाते यहां दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि यहां कि सुरक्षा कैसे पुख्ता की जाये। इस पर काफी मंथन हुआ। दूर देशों व अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याएं न हो इसके लिए अलग से सिक्योरिटी होनी चाहिए इस पर मंथन हुआ है। अभी हम लोग आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शताब्दी वर्ष तक अयोध्या विकास के सबसे ऊंचे पायदान पर होगी। उस समय जो भी अयोध्या आएगा उसकी आंखे देखती रह जाएंगी। उस दौरान बाहर से आने वाले लोग यहां चार्टर्ड प्लेन से आएंगे।

श्रीराम जन्म भूमि में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय,अयोध्या राजा विमलेंद्र प्रताप मिश्र ,डाक्टर अनिल मिश्र मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह व अन्य अफसर उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular