Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या दीपोत्सव: 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाकर अवध...

अयोध्या दीपोत्सव: 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय ने तोड़ा अपना रिकार्ड

– अयोध्या के दीपोत्सव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

,अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर में एक बार फिर कायम किया रिकॉर्ड 

-अयोध्या दीपोत्सव के नाम चौथा रिकॉर्ड   
अयोध्या (हि.स.)। चतुर्थ दीपोत्सव में 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72  दीपक जलाकर  डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़कर चौथा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 
छोटी दिपावली के मौके पर पावन व सलिल सरयू नदी के तट पर शुक्रवार को त्रेता युग जीवंत हो उठा। यहां हेलिकॉप्टर से राम की पैड़ी के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, सीताजी तथा लक्ष्मण के स्वरूप के उतरने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया। शाम ढलते ही साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीपों से राम की पैड़ी रोशन हो गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular