Friday, February 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअभिनेता अ​क्षय कुमार रामसेतु की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे

अभिनेता अ​क्षय कुमार रामसेतु की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे

– अक्षय के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरुचा भी मौजूद

अयोध्या (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्रीरामलला के दरबार में फिल्म रामसेतु का शुभारम्भ करने गुरुवार को अभिनेता अक्षय कुमार राम नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरुचा भी मौजूद हैं। 
ये सभी लोग श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा से राज सदन में मुलाकात कर रहे हैं। राज सदन में ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मौजूद भी है। राज सदन से रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने अक्षय कुमार जाएंगे। रामलला के दरबार में फिल्म रामसेतु की मुहर्त पूजा भी होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular