Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअफसर बाबा पर हमले की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की कड़ी निंदा

अफसर बाबा पर हमले की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की कड़ी निंदा

लखनऊ (हि.स.)। ज्ञानवापी प्रकरण पर वाराणसी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक अफसर बाबा के बयान के बाद उन पर हुए हमले की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान ने कड़ी निंदा की है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान ने कहा कि अफसर बाबा पर हुए हमले की पूरा संगठन कड़ी निंदा करता है। अफसर बाबा के हमले के पीछे जो लोग हैं, उनको तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाये।

उन्होंने कहा कि भारत में शांतिपूर्वक रहने वाला सनातनी मुसलमान का मनोबल गिराने का प्रयास हो रहा है। हम अपने अफसर बाबा के साथ खड़े हैं। जो घटना वाराणसी में हुईं है, वाराणसी पुलिस इसे गम्भीरता से लेते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कराये और उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करे

वाराणसी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक अफसर बाबा ने एक बयान में कहा था कि बाबर, गजनी, मोहम्मद गौरी, औरंगजेब से भारतीय मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है। ज्ञानवापी समेत जहां भी जिसका जो हक है, उसे मिलना चाहिए। इस बयान में बाद अफसर बाबा पर वाराणसी के ही लल्लापुरा इलाके में हमला हुआ।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular