Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपने जन्मदिन पर आठ सालों से रक्तदान करता है यह पत्रकार

अपने जन्मदिन पर आठ सालों से रक्तदान करता है यह पत्रकार

अपने जन्मदिन पर आठ साल से रक्तदान करता है यह पत्रकार

युवा पत्रकार ने बताया कि रक्तदान के बाद करता हूं पौधरोपण

भदोही (हि.स.)। समाज में आजकल जन्मदिन मनाने का अच्छा खासा प्रचलन है। इस मौके पर फिजूलखर्ची भी खूब होती है। तमाम लोग इस दिन भव्य आयोजन करते हैं। पंच सितारा होटल में या प्राकृतिक स्थल पर जाते हैं, लेकिन कुछ लोग बेहद सादगी और दूसरों को उपहार बांट कर मनाते हैं। भदोही जिले के युवा पत्रकार अनंतदेव पांडेय आठ सालों से रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाते हैं।

भदोही जिले के औराई विकासखंड के डेरवा गांव निवासी युवा पत्रकार पिछले आठ वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं और वृक्षारोपण भी करते हैं। पत्रकार अनंतदेव पांडेय ने बताया कि अचानक मन में भाव आया कि लोग अपने जन्मदिन पर तरह-तरह का आयोजन रख खुशियां मनाते हैं, लेकिन हमने इस मौके पर रक्तदान करने का फैसला किया।

पांडेय ने बताया कि फिजूलखर्ची से बेहतर है कि हमारा रक्त किसी जरूरतमंद को काम आ जाए। इसलिए लगातार आठ वर्षों से मैं रक्तदान करता हूं। मंगलवार को भी अपने जन्मदिन के मौके पर एक यूनिट रक्तदान कर पौधरोपण भी किया। इस कार्य से मुझे बेहद संतुष्टि मिलती है।

प्रभुनाथ

RELATED ARTICLES

Most Popular