Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपना हक पाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सलाह लें:अपर...

अपना हक पाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सलाह लें:अपर जिलाधिकारी

पीड़ित गरीब असहाय लोगों एवं महिलाओं को प्राधिकरण निःशुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था देता हैः अलका

हरदोई(हि.स.)राष्ट्रीय महिला आयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक चलने वाले आजादी का अमृत महोत्सव माह के अन्तर्गत तहसील सदर के सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अलका पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह नारी शक्ति को पहचाने और समाज में पुरुषों के बराबर हक पाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सलाह एवं परामर्श प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समाज में फैली दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, महिला व बालिका उत्पीड़न जैसी कुरीतियों का विरोध करें और इस प्रकार की कहीं भी घटना होने पर सूचना तत्काल अपने बड़ों के साथ पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को दें। शिविर में अपर जिलाधिकारी ने एक भक्ति गीत के माध्यम से नारी शक्ति का वर्णन करते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कहा कि विधिक सेवा का मतलब है कि आम जनमानस को समस्त विधिक जानकारी निःशुल्क देना और इसी के तहत पीड़ित गरीब असहाय लोगों एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था दी जाती है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की सभी तहसील, ब्लाॅक, ग्राम पंचायतों एवं मजरों में शिविर तथा डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को विधिक जानकारी के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गयी है। श्रीमती पाण्डेय ने महिलाओं, युवतियों व छात्राओं से कहा कि आज का शिविर विशेष कर महिलाओं के बारे आयोजित किया जा रहा है और यहां से विधिक सेवा एवं अन्य विभागों से प्राप्त जानकारी को अपने गांव तथा मोहल्ले के लोगों को भी दें।

तहसीलदार सदर प्रतिक त्रिपाठीने शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आदि अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, सीडीपीओ टड़ियावा कुमुद मिश्रा सहित आशा, आंगनबाड़ी, नेहरू युवा केन्द्र आदि की महिलाओं, युवतियों एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular