Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनुदान ने मात्स्यिकी से जुड़े हितधारकों की समृद्धि का खोला मार्ग :...

अनुदान ने मात्स्यिकी से जुड़े हितधारकों की समृद्धि का खोला मार्ग : डॉ संंजय निषाद

– योजनाओं के लाभ जमीन पर उतारने से ‘नीली क्रांति’ की हो चुकी है शुरुआत

लखनऊ (हि.स.)। लोकतंत्र तभी सफल माना जा सकता है, जब सरकार की नीतियां अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचें। यह बात शनिवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कही।

मत्स्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मत्स्य विभाग ने अभूतपूर्व संख्या में लाभार्थियों को अनुदान प्रदान कर मात्स्यिकी से जुड़े सभी हितधारकों की समृद्धि का नया मार्ग खोला है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले एक वर्षों में योजनाओं के लाभ को जमीन पर उतार कर दिखाया है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अब ‘नीली क्रांति’ की शुरुआत हो चुकी है। इस ट्वीट के साथ मत्स्य मंत्री ने नाव में नदी की सैर करते हुए आकर्षक फोटो भी पोस्ट की है।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular