Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरअधिवक्ता संघ के होली मिलन समारोह हुआ

अधिवक्ता संघ के होली मिलन समारोह हुआ

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर । होली खत्म होने के बाद जगह जगह होली मिलन समारोह के आयोजनों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में उतरौला तहसील अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों के साथ जमकर अबीर, गुलाल उड़ा‌।अधिवक्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। ठंडाई और मिठाई का भी दौर चला।तहसील सभागार में बुधवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिन्हा व महामंत्री गयासुद्दीन की अगुवाई में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।होली मिलन समारोह के मुख्य अथिति तहसीलदार अवधेष कुमार व न्यायिक तहसीलदार अभय सिंह रहे।अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मारकण्डेय मिश्र,धर्मराज यादव,राजन श्रीवास्तव,सियाराम मिश्र,अशोक कुमार मिश्र,अब्दुल मोईद सिद्दीकी,अनीसुल हसन रिजवी,सुधीर कुमारश्रीवास्तव,परशुराम यादव,आशेष कुमार,स्वतंत्र प्रकाश मौर्य,राजन श्रीवास्तव,आशीष कशौधन,देवेन्द्र कुमार ,मुस्तफा अली खां,महेन्द्र पाण्डेय,शत्रोहन लाल मिश्रा,राम प्रताप चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular