Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअतीक-मुख्तार का विकास करने वालों को नहीं सुहा रही आम आदमी की...

अतीक-मुख्तार का विकास करने वालों को नहीं सुहा रही आम आदमी की खुशी : सिद्धार्थ नाथ

-योगी के मंत्री बोले, अखिलेश जी सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता

लखनऊ(हि.स.)। अखिलेश जी सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता है। विकास तो हुआ है, दिखेगा ही। आपको भले न दिखे पर जनता को दिख रहा है। पहली बार वह प्रदेश का समग्र विकास देखकर खुश भी है।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को जारी एक बयान में कही। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारें अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसों का विकास करती रही हैं, अपने परिवार के विकास का रास्ता बनाती हैं। आज जब योगी सरकार सबसे गरीब आदमी के चेहरे पर संतोष की मुस्कान ला रही है तो अखिलेश यादव को यह नहीं सुहा रहा।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस काम का शिलान्यास करती है उसका उद्घाटन भी करती है। यह हो रहा है। लोग देख भी रहे हैं। यही अखिलेश यादव की चिंता की असली वजह भी है। इसी के चलते सपा सुप्रीमो आये दिन अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

सपा सरकारों को जनविरोधी बताते हुए सरकार के प्रवक्ता ने सवालिया अंदाज में कहा कि सपा को वर्ष 1989, 1993, 2002 और 2012 में प्रदेश की सेवा का मौका मिला, लेकिन अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश को अराजकता, भ्रष्टाचार और माफियाराज के अलावा और क्या दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular