Friday, March 6, 2026
Homeकानपुर अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के प्रति किया जागरूक

 अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के प्रति किया जागरूक

कानपुर (हि.स.)। मौसम के बदलाव से अब तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है और आग की घटनाएं इसी सीजन में बढ़ती हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सुरक्षा सप्ताह दिवस मनाए जाने की कड़ी में रविवार को अग्निशमन विभाग ने लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि शहर के साथ ही गांवों में भी अग्निशमन की टीम लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत आग से बचाव के लिए संस्थानों और दुकानों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। इसके संबंध में जागरूक किया जा रहा है। कानपुर शहर में भी रविवार को अग्निशमन की टीमें निकलीं और कई पेट्रोल पंपों पर जाकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया। यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्र में भी आग से बचाव का अभियान शुरू कर दिया गया है। गांवों में जाकर लोगों को अग्निशमन की टीम जागरूक करने का काम कर रही है। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा में गांव की महिलाओं ,युवाओं और बच्चों को गैस सिलेंडर की आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण इलाकों में फसल में आग लगने की घटना को रोकने के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान इसी तरह चलाया जाएगा।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular