Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने सैफई में डाला वोट, कहा सपा के पक्ष में...

अखिलेश यादव ने सैफई में डाला वोट, कहा सपा के पक्ष में मतदान से भाजपा घबराई

मैनपुरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई में मतदान किया।

अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। यहां सारा विकास नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने किया है। हर वर्ग के लोग सपा को वोट कर रहे हैं। सपा के पक्ष में मतदान से भाजपा घबराई हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा समझ गयी है कि वह हार रही है। रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र से भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। रामपुर में प्रशासन वोट डालने नहीं दे रहा है। चुन-चुनकर अफसर लगाए गये हैं। हर चौराहे पर पुलिस फोर्स लगा रखी है। लोगों को धमकाया जा रहा है।

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी के जिलाधिकारी सपा कार्यकर्ताओं का फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

बृजनन्दन/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular