Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव के बयान की हो रही निंदा

अखिलेश यादव के बयान की हो रही निंदा

-भाजपा ने कहा कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए अपमानजनक बात कही

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस बयान को अखिलेश की नासमझी भरा और सम्पूर्ण हिन्दू समाज का विरोधी बताया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह बयान घोर निंदनीय है। आज जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री जी के संदर्भ में यह टिप्पणी करने का काम किया है, यह उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। उनकी बौखलाहट को दिखाने का काम करता है। जब तक सत्ता में रहे तब तक अयोध्या, मथुरा और काशी के लिए उनका किस प्रकार का दुराग्रह रहा है, उत्तर प्रदेश की जनता ने देखा है। लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के लिए जिस तरह की टिप्पणी उन्होंने की है, वह न केवल काशीवासियों के लिए अपमानजनक है बल्कि पूरे हिन्दू समाज के लिए अपमानजनक है। एक ऐसा नेता जिसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया इतना प्यार कर रही है। लोकप्रियता के सोपान पर खड़े प्रधानमंत्री के लिए ऐसी टिप्पणी अखिलेश यादव को महंगी पड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वारणसी दौरे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि बहुत अच्छी बात है। एक महीना, दो महीना तीन महीना, वहीं रहें, अच्छी बात है। वह जगह रहने वाली है। आखिरी समय में बनारस में ही रहा जाता है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular