Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव की सरकार बनने से यूपी में फिर आयेगी खुशहाली: वन्दना...

अखिलेश यादव की सरकार बनने से यूपी में फिर आयेगी खुशहाली: वन्दना यादव

चित्रकूट (हि.स.)। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना यादव महिला समाज यात्रा लेकर चित्रकूट आई। महिला सभा जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में हुई जनसभा में वन्दना यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास वाले दिन, समाजवादी पेंशन वाले दिन, नौजवानों को रोजगार वाले दिन, कन्या विद्याधन वाले दिन, 12वीं पास छात्राओं को लैपटाप वाले दिन और 24 घंटे बिजली वाले दिन तथा महिलाओं व बच्चियों के सुरक्षा वाले दिन 2022 में अखिलेश के आने पर फिर मिलेंगे।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा की योगी सरकार गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, गरीब, पिछडों को ठगने का काम किया है। योगी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किये वायदों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने वायदा खिलाफी की है। योगी आदित्यनाथ सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। योगी राज में महंगाई चरम पर पहुंची है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के लिए परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। किसान फसल और नस्ल बनाने को सड़कों पर आन्दोलन को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की योजनाओं की चर्चा की।

सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी संविधान संवत शासन चलाने में अक्षम रहे हैं। मुख्यमंत्री की भाषा और कार्य अपराधियों जैसे हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सत्यनारायण पटेल, मो0 गुलाब खां, अनिल प्रधान, नथिया देवी वर्मा, रीता कुशवाहा, चमेलिया निषाद, गीता देवी, माया देवी, माया जायसवाल, जागेश्वर यादव, सुभाष पटेल, मुन्नालाल सोनकर, संतोष कोटार्य, दयाप्रसाद सविता, आशुतोष अग्रहरि, नरेन्द्र यादव, फूलचन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव फराज खां ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular