Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव अपने परिवार व पार्टी की चिंता करें: भूपेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव अपने परिवार व पार्टी की चिंता करें: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए ताबड़तोड़ दो ट्वीट किया।

भूपेन्द्र चौधरी ने लिखा कि अखिलेश यादव तो अपने गठबंधन की, अपने परिवार की, अपनी पार्टी की, अपने विधायकों की भी चिंता कर लें क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य संगठन के, पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे, किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं है। वह अखिलेश यादव को चलाएंगे, अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे। वह कह रहे थे कि सौ विधायक हमारे साथ हैं। अगर वह 100 विधायक ले आएं तो हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular