Saturday, August 22, 2026
Homeमनोरंजनअक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी हुए कोरोना पॉजिटिव

अक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी हुए कोरोना पॉजिटिव

मनोरंजन डेस्क

मुम्बई। बॉलीवुड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई सेलेब्रिटीज के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरों ने फैंस को बुरी तरह डरा दिया है। रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार के बाद इंडस्ट्री के एक और दिग्गज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अभिनेता गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गोविंदा ने खुद इन खबरों की पुष्टि की है। इसके साथ ही बता है कि उनकी हालत कैसी है। अभिनेता गोविंदा की उम्र 57 वर्ष है और वो अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। वहीं कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरों के बाद न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्टर ने खुद बताया है कि वो जरूरी मेडिकल गाइडेंस ले रहे हैं और अभी क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच करवा लेने की अपील की है। गोविंदा ने बताया कि ’मैं खुद को टेस्ट कर रहा है और सभी कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए सभी जरूरी सावधानी बरत रहा हूं। हालांकि, आज मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं, मुझे हल्के लक्षण हैं। घर पर बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेरी पत्नी सुनीता कुछ हफ्तों पहले ही ब्वअपक-19 से ठीक हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular