Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंग्रेज बहुत कुछ भारत से लूट लिए, सिर्फ संस्कृति और धर्म नहीं...

अंग्रेज बहुत कुछ भारत से लूट लिए, सिर्फ संस्कृति और धर्म नहीं लूट पाए : डॉ दिनेश शर्मा

–चुनाव आते ही कुछ लोग अपनी देश की संस्कृति और धर्म भूल जाते हैं

–भाजपा सरकार अंबेडकर के संविधान को कर रही साकार : उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की परिकल्पना अब साकार हो रही है। डॉ.साहब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो का भारत मोदी और योगी बना रहे हैं। पूर्व की सरकारों में चारों तरफ़ अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। विपक्षियों का बगैर नाम लिए उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कुछ लोग अपनी संस्कृति और धर्म भूल जाते हैं। उन्हें यह पता नहीं कि अंग्रेज़ सब कुछ भारत से लूट लिए, सिर्फ देश की संस्कृति और धर्म नहीं लूट पाए।

उक्त बातें भारतीय संविधान दिवस एवं वीरांगना उदा देवी पासी शहादत समारोह झूंसी में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। उन्होंने वीरांगना उधा देवी पासी की शहादत को प्रणाम करते हुए कहा कि उधा देवी ने अंग्रेज के 32 सैनिकों को मौत के घाट उतारा और बाद में गोली ख़त्म होने पर अग्रेजों ने उनको गोली से छलनी कर दिया। ऐसे वीरांगना को हम नमन करते हैं। 1857 से लेकर 1947 के बीच 6 लाख 32 हजार लोगों ने देश को आजाद करने के लिए कुर्बानी इसलिए दी कि देश के नागरिक को समान अधिकार और समान दर्जा मिल सके। जो पिछली सरकार आज तक नहीं दे पाई। आज उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा कर रही है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि महिलाओ की सुरक्षा और सम्मान के लिए नारी मिशन सहित कई योजनाएं बना महिलाओ को सुरक्षा दे रही है योगी सरकार। पहले महिलाओ को शौच क्रिया के लिए सूरज ढलने का इंतजार करना पड़ता था। इस पीड़ा को अगर किसी ने समझा तो भाजपा सरकार के मुखिया ने। जिसके द्वारा भाजपा सरकार ने लगातार ग़रीबों को शौचालय, आवास, निरंतर घर-घर पहुचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले लोग बिजली और पानी के लिए इंजीनियर के पास जाते थे।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने वीरांगना उदा देवी पासी की शहादत को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर वोट देने का अधिकार, मौलिक अधिकार, देशवासी को जीने का अधिकार, जुल्म के खिलाफ लोकतान्त्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है। कहा कि अनूसूचित जाति का भाजपा में बराबर भागीदारी और सम्मान है। भाजपा सरकार भीमराव अंबेडकर के सविधान को आज पूरा कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए कहा कि वास्तव में बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार अब अनुसूचित जाति का सम्मान और उत्थान हो रहा है।

मुख्य वक्ताओं मे सासंद बाराबंकी उपेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी प्रसाद रावत, सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक डॉ अजय कुमार, विधायक प्रवीण पटेल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभूति नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी आर के शर्मा ने भी संविधान दिवस समारोह पर सभा को सम्बोधित किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजमणि पासवान, आशीष पासी, राजेश सोनकर, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष कविराज, हरीश पासवान, राज सरोज, धीरज गहरवार, राम पाल सिंह आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में लखनऊ से यात्रा में कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्कूल के बच्चे सविधान सभा में उपस्थित रहे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को गार्ड आफं आनर की सलामी दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular